जीएमएसएच-16 के लॉकर से डॉक्टर के 25 तोले गहने चोरी

सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच के लॉकर से महिला डॉक्टर के 25 तोले गहने चोरी हो गए। डॉक्टर ने सोमवार दोपहर वारदात की सूचना पुलिस को दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:55 PM (IST)
जीएमएसएच-16 के लॉकर से डॉक्टर के 25 तोले गहने चोरी
जीएमएसएच-16 के लॉकर से डॉक्टर के 25 तोले गहने चोरी

जासं, चंडीगढ़ : सेक्टर-16 स्थित जीएमएसएच के लॉकर से महिला डॉक्टर के 25 तोले गहने चोरी हो गए। डॉक्टर ने सोमवार दोपहर वारदात की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल के अंदर डॉक्टर के रूम में सेक्टर-17 थाना पुलिस और सीएफएसएल की टीम ने पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे तक पड़ताल करने के बाद शिकायत दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच करने के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है। शिकायतकर्ता ने चोरी हुए गहने की कीमत आठ से 10 लाख रुपये बताई है।

जीएमएसएच-16 में तैनात सीनियर डॉक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-16 स्थित मकान में रहते है। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टर को सामान रखने के लिए लॉकर अलाट है। 20 मार्च को ड्यूटी पर आने के बाद उन्होंने 20 से 25 तोले गहने अपने लॉकर में रखे थे। लेकिन, ड्यूटी खत्म करने के बाद ज्वेलरी लॉकर में छूट गया। लॉकर सुरक्षित मानकर ज्वेलरी को दोबारा उठाकर नही ले गए। हालांकि, बाद में अज्ञात आरोपित लॉकर से गहनें चोरी कर भाग गया। लॉक खुला न टूटा, 21 दिन बाद शिकायत पर पुलिस को संदेह

अब 21 दिन दिन बाद डॉक्टर रजनीश ने लॉकर चेक किया तो गहनें चोरी थे। हालांकि, लॉकर ना खुला और ना ही टूटा हुआ है। वहीं, संबंधित थाना पुलिस के अनुसार शिकायत पर संदेह लग रहा है। सेक्टर-16 में मकान होने के बावजूद डॉक्टर ने इतने दिनों तक गहनें अस्पताल के लॉकर में क्यू रखा था? वहीं, डॉक्टर रोजाना लॉकर खोलते है तो वारदात की शिकायत 21 दिन बाद क्यो दी गई।

chat bot
आपका साथी