चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 207 लोग राउंडअप, 123 लोगों के काटे चालान

चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान रविवार को कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले 123 लोगों का पुलिन ने चालान काटा है। पुलिस ने अलग-अलग एरिया में बेवजह बाहर निकलने पर 207 लोगों को राउंडअप कर वेरिफाई करने के बाद घर वापस कर दिया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:48 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:48 AM (IST)
चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 207 लोग राउंडअप, 123 लोगों के काटे चालान
चंडीगढ़ में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 123 लोगों के चालान काटे हैं।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान रविवार को कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले 123 लोगों का पुलिन ने चालान काटा है। जबकि एक व्यक्ति को धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 19 वाहन चालक के चालान करने के साथ दो गाड़ियां जब्त कर लिया। पुलिस ने अलग-अलग एरिया में बेवजह बाहर निकलने पर 207 लोगों को राउंडअप कर वेरिफाई करने के बाद घर वापस कर दिया।

राउंडअप लोग - 207

गिरफ्तार लोग - 00

वाहन के चालान - 28

गाड़ी जब्त - 07

मास्क के चालान - 07

शारीरिक दूरी के चालान - 76

सार्वजनिक स्थान पर थूकने के चालान - 40

पहली बार सिर्फ रविवार वीकेंड कर्फ्यू

देशभर में कोरोना के केस काफी तेजी से कम हो रहे हैं। चंडीगढ़ में भी संक्रमण की रफ्तार धीमी होने के साथ रिकवरी रेट ने रफ्तार पकड़ी है। चंडीगढ़ में पॉजिटिविटी रेट तकरीबन 3 फीसद है। इसी के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से इस बार वार रूम मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें दुकानों के खुलने का समय शाम 4:00 बजे से बढ़ाकर शाम 6:00 बजे किया गया। नाइट कर्फ्यू को शाम 6:00 बजे से घटाकर रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक लागू किया गया। इसके अलावा वीकेंड कर्फ्यू शनिवार को खत्म कर सिर्फ रविवार को लागू किया गया है।

एसएसपी बोलें, संक्रमण दर कम हुआ, खत्म नहीं..सख्ती रहेगी जारी

प्रशासनिक आदेशों के अनुसार शहर में लगातार सख्ती जारी रहने के आदेश एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने दिए हैं। चहल ने कहा कि शहर में लोगों की जागरूकता और सतर्कता से संक्रमण की दर घटी है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं क्योंकि कोरोना का तो नहीं हुआ है। इसे देखते हुए नियमों के तहत शक्ति को लगातार बरकरार रखा जाएगा। कोविड-19 टोकोल को तोड़ने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी