16वीं नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में चंडीगढ़ का दबदबा, दो गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल जीते
गोवा में हुई 16वीं नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने छह मेडल जीते हैं। प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल एक सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल जीतने में चंडीगढ़ के खिलाड़ी कामयाब रहे हैं। चंडीगढ़ को आल ओवर दूसरा स्थान मिला है।
चंडीगढ़, जेएनएन। 16वीं नेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने ओवरआल दूसरा स्थान हासिल किया। यह चैंपियनशिप गोवा में आयोजित की गई थी। जिसमें लड़कों के 55 किलो भारवर्ग में हिमांशु ने स्वर्ण पदक, अंडर-18 आयु वर्ग के 55 किलो भारवर्ग में उज्ज्वल गुप्ता ने स्वर्ण पदक और 50 किलो भारवर्ग में राहुल वर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।
लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग के 45 किलो भारवर्ग में अनू चौहान ने रजत पदक और 40 किलो भारवर्ग में मीनाक्षी ने कांस्य पदक और संजना 45 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीतने में सफल रही।