स्टडी वीजा पर महिला को विदेश भेजने का झांसा दे 16 लाख ठगे, चंडीगढ़ में तीन आरोपितों के खिलाफ केस

चंडीगढ़ में स्टडी वीजा पर महिला को विदेश भेजने का झासा देकर आरोपितों ने एक व्यक्ति से 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। अमृतसर के अजनाला निवासी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:29 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:29 AM (IST)
स्टडी वीजा पर महिला को विदेश भेजने का झांसा दे 16 लाख ठगे, चंडीगढ़ में तीन आरोपितों के खिलाफ केस
चंडीगढ़ में स्टडी वीजा पर महिला को विदेश भेजने का झांसा दे 16 लाख ठगे रुपए ठग लिए।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पत्नी को विदेश में पढ़ाकर सेटल होने की आस में एक व्यक्ति को 16 लाख रूपये की चपत लग गई। जिसके बाद परेशान व्यक्ति ने पैसे वापस पाने की तमाम कोशिश फेल होने पर चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी। अब मामले की जांच करने के बाद थाना पुलिस एक्शन मोड में है।

पुलिस में दर्ज एफआइआर के अनुसार स्टडी वीजा पर महिला को विदेश भेजने का झासा देकर आरोपितों ने एक व्यक्ति से 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में अमृतसर के अजनाला निवासी गुरविंदर सिंह की शिकायत पर जांच के बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तीनों आरोपित जिला मेहता के निवासी पलविंदर सिंह उर्फ हैप्पी, रवि गुप्ता और क्षत्रपाल में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पलविंदर सिंह को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी।

पुलिस सेे मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी को स्टडी वीजा पर विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए सेक्टर-34 में इमीग्रेशन का अाफिस संचालित करने वाले पलविंदर सिंह, रवि और क्षत्रपाल से मुलाकात किया। उन्होंने उसकी पत्नी के स्टडी वीजा पर भेजने की वादा करके धीरे-धीरे कर अलग-अलग शुल्क के नाम पर 16 लाख रुपये जमा करवा लिया। लेकिन निर्धारित समय पर वीजा नहीं मिलने के बाद आरोपित पैसे वापस करने के नाम पर टाल-मटोल करने लगे। आखिरकार तंग आकर उसने आरोपितों के खिलाफ एसएसपी विंडो पर शिकायत दी। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच के बाद कानूनी कार्यवाही में लग गई है।

chat bot
आपका साथी