देर से पहुंचे 150 कर्मी, निगम कमिश्नर ने वार्निग नोटिस जारी किया

नगर निगम के कई कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचते हैं। इसकी जानकारी जब कमिश्नर अनिन्दिता मित्रा को मिली तो उन्होंने प्रवेश द्वार पर सुबह 9.30 बजे के बाद आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 06:22 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 06:22 AM (IST)
देर से पहुंचे 150 कर्मी, निगम कमिश्नर ने वार्निग नोटिस जारी किया
देर से पहुंचे 150 कर्मी, निगम कमिश्नर ने वार्निग नोटिस जारी किया

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

नगर निगम के कई कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचते हैं। इसकी जानकारी जब कमिश्नर अनिन्दिता मित्रा को मिली तो उन्होंने प्रवेश द्वार पर सुबह 9.30 बजे के बाद आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की। इस बीच देर से पहुंचने वाले 150 कर्मचारियों के नाम सामने आए। उनके कार्यालय पहुंचने से पहले हाजिरी रजिस्टर भी कमिश्नर ने उठवा लिए थे। ऐसे 150 कर्मचारियों को कमिश्नर ने वार्निंग नोटिस जारी किया है। जो नोटिस जारी किया गया उसमें स्पष्ट कहा गया है कि भविष्य में फिर से देर से आने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि इस समय नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों की ड्यूटी का समय सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक है। कोरोना काल से पहले सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में बायोमेट्रिक हाजिरी लगती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ने के खतरे के बाद मैनुअल हाजिरी लगाने का सिस्टम शुरू किया गया। कमिश्नर के पास यह सूचना लगातार मिल रही थी कि कर्मचारी ड्यूटी पर देरी से आ रहे हैं। अब कमिश्नर ने ऐसे कर्मचारियों पर नकेल कसने का निर्णय लिया है।

नगर निगम कार्यालय में करीब एक हजार कर्मचारी बैठकर काम करते हैं। फिल्ड में भी रोड और जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय है। आगामी दिनों में कमिश्नर की ओर से यहां पर तैनात कर्मचारियों को भी चेक किया जाएगा। इस समय नगर निगम की ओर से फिल्ड के चार हजार कर्मचारियों को स्मार्ट वॉच दी हुई है, जिससे डिजिटल यह पता लग जाता है कि कर्मचारी कहां पर काम कर रहे हैं। हालांकि सफाई कर्मचारी यूनियन ने इन स्मार्ट वॉच के विरोध में हैं। नगर निगम इन घड़ियों का हर माह 18 लाख रुपये के किराये का भी भुगतान करता है। यह वॉच सीधा कर्मचारियों के वेतन के साथ जुड़ी हुई है। फिल्ड स्टॉफ इन स्मार्ट वॉच से ही हाजिरी लगाते हैं। नगर निगम के कुल नौ हजार से ज्यादा कर्मचारी है। समय पर हर कर्मचारी को कार्यालय पहुंचना चाहिए, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने देर से आने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करवाई थी ऐसे 150 कर्मचारियों को अभी फिलहाल वार्निंग दी गई है, लेकिन अगली बार कार्रवाई की जाएगी।

- अनिन्दिता मित्रा, कमिश्नर, नगर निगम चंडीगढ़ ।

chat bot
आपका साथी