149 केस और 96 मामलों में भगोड़ा बिल्डर गुरप्रीत सिद्धू गिरफ्तार

पुलिस में कुल 149 दर्ज केसों में आरोपित होने के अलावा 96 मामलों में तीन साल से भगोड़ा करार बिल्डर को पीओ एंड समन सेल की टीम ने पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:30 AM (IST)
149 केस और 96 मामलों में भगोड़ा बिल्डर गुरप्रीत सिद्धू गिरफ्तार
149 केस और 96 मामलों में भगोड़ा बिल्डर गुरप्रीत सिद्धू गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पुलिस में कुल 149 दर्ज केसों में आरोपित होने के अलावा 96 मामलों में तीन साल से भगोड़ा करार बिल्डर को पीओ एंड समन सेल की टीम ने पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान फिरोजपुर के गांव ढाबा कोकिरयां के रहने वाले गुरप्रीत सिंह सिद्धू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपित को बुधवार जिला अदालत, सेक्टर-19 स्थित राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग और सेक्टर-37 स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में पेश किया। कोर्ट से पुलिस रिमांड लेने के बाद अब पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। आरोपित को 12 मामलों में सजा हो चुकी है, जबकि 41 मामले अभी विचाराधीन हैं।

एसएसपी कुलदीप सिंह चहल के निर्देशानुसार डीएसपी चरणजीत सिंह के सुपरविजन में पीओ सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर सतविदर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपित को दबोचा है। इंस्पेक्टर सतविदर को सूचना मिली थी कि आरोपित फिरोजपुर में दिखा है। पुलिस ने दबिश कर आरोपित को वहां से गिरफ्तार कर लिया। राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपित गुरप्रीत एक बिल्डर है। प्रॉपटी के विवाद को लेकर उसके खिलाफ चंडीगढ़ में जिला और राज्य राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में कई मामले दर्ज हैं। इसमें सभी मामलों में आरोपित के आयोग में पेश न होने पर उसे भगोड़ा करार कर दिया था। इसके अलावा आरोपित के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी कई मामले दर्ज होने के साथ कई में भगोड़ा करार हो चुका है।

chat bot
आपका साथी