मोहाली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के 967 पदों पर भर्ती, 1179 आवेदन मिले, जांच के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व एक्सईएन अवनीत कौर नगर नगर नियोजक नवनीत वाधवा सचिव रंजीव कुमार सचिव जसविंदर सिंह करेंगे। मेयर ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता तरीके से की जाएगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 01:56 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 01:56 PM (IST)
मोहाली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के 967 पदों पर भर्ती, 1179 आवेदन मिले, जांच के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया
मोहाली नगर निगम कार्यालय की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के 967 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए 1179 आवेदन निगम को प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए हैं।  आवेदनों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जो आवेदनों की जांच कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।  मोहाली नगर निगम की चार सदस्यीय टीम इन आवेदनों की जांच करेगी। 

मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व एक्सईएन अवनीत कौर, नगर नगर नियोजक नवनीत वाधवा, सचिव रंजीव कुमार, सचिव जसविंदर सिंह करेंगे। मेयर ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता तरीके से की जाएगी। निगम की ओर से चुनाव के बाद पहली बार सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जा रही है। भर्ती कार्य पनकॉम कंपनी को सौंप दिया गया है।

बता दें कि मोहाली निगम ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अब यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोहाली नगर निगम की टीम इन ऑनलाइन आवेदनों की जांच करेगी। मेयर जीती सिद्धू ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद पनकॉम द्वारा मेरिट के आधार पर कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। कर्मचारियों की भर्ती के बाद मोहाली शहर में मैनुअल सफाई व्यवस्था का काम उन्हीं कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। जबकि मैकेनिकल सफाई का काम अनुबंध के आधार पर किया जाएगा।

सिद्धू ने कहा कि ठेकेदार के अधीन काम करने वाले सफाई कर्मचारी वर्षों से सीधी भर्ती की मांग कर रहे थे। सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि उनकी भर्ती के लिए नगर निगम प्रस्ताव पारित करेगा। डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करके इस वादे को पूरा किया गया है। भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी