यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

प्रधान जैक्सदीप सिंह जिम्मी की अगुआई में बठिडा ब्लॉक और संगत ब्लॉक के गांवों में धरना दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:13 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:13 PM (IST)
यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

संसू, संगत मंडी : पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिदर सिंह ढिल्लों और बठिडा जिले के प्रधान लखविदर सिंह लक्खी के दिशा निर्देशों और यूथ कांग्रेस के बठिडा देहाती प्रधान जैक्सदीप सिंह जिम्मी की अगुआई में बठिडा ब्लॉक और संगत ब्लॉक के गांवों में धरना दिया गया। इस मौके पर हलके के गांवों नंदगढ़, घुद्दा, बांडी, पथराला, संगत मंडी, जोधपुर रोमाना, दयोन, कटार सिंह वाला, सरदारगढ़ में यूथ कांग्रेस वर्करों की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जैक्सदीप सिंह जिम्मी ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए जा रहे आर्डीनेंसों का सख्त विरोध किया जाएगा और इन किसान मारु नीतियों को कांग्रेस पार्टी किसे कीमत पर भी लागू नहीं होने देगी। इस मौके गुरपंथ सिंह गोल्डी, संगत ब्लॉक के प्रधान गुरलाभ सिंह, रणदीप सिंह आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी