युवती पर गलत नजर रखने के शक पीटा, तीन पर केस दर्ज

गांव दान सिंह वाला में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 09:39 PM (IST)
युवती पर गलत नजर रखने के शक पीटा, तीन पर केस दर्ज
युवती पर गलत नजर रखने के शक पीटा, तीन पर केस दर्ज

जासं,बठिडा: गांव दान सिंह वाला में तीन लोगों ने मिलकर एक युवक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता की शिकायत पर तीनों युवकों पर केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को वाडा कृष्णपुरा जिला मुक्तसर साहिब के निवासी सर्वजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा मनप्रीत सिंह गांव दान सिंह वाला में स्थित एक इंस्टीट्यूट में पढ़ता था। उसी इंस्टीट्यूट में एक युवती भी पढ़ रही थी। गत 13 सितंबर को युवती के जानकार व आरोपित राजविदर सिंह निवासी गांव महिमा सवाई अपने दो अज्ञात साथियों को साथ लेकर गांव दान सिंह वाला आया व उसके बेटे मनप्रीत सिंह को रोककर गाली गलोच करने लगे। लड़की पर गलत नजर रखने का आरोप लगाकर मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घर में घुसकर में भतीजे से की मारपीट गांव राइया में एक चाचा ने अपने ही भतीजे के घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना फूल पुलिस ने आरोपित चाचा पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को गांव राइयां निवासी संदीप सिंह ने शिकायत दी कि उसका चाचा राजू सिंह उसकी माता के सामने कपड़े उतारकर गलत इशारे करता था। इस बाबत जब उसने उसे रोका तो राजू सिंह ने बीती 12 सितंबर को उनके घर में दाखिल होकर उसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी