सिविल में अब शाम तक हो सकेगा एक्स-रे

शहीद भाई मनी सिंह सरकारी अस्पताल में अब 24 घंटे एक्स-रे कराने की सुविधा मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:14 PM (IST)
सिविल में अब शाम तक हो सकेगा एक्स-रे
सिविल में अब शाम तक हो सकेगा एक्स-रे

जासं, बठिडा : शहीद भाई मनी सिंह सरकारी अस्पताल में अब 24 घंटे एक्स-रे कराने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा अस्पताल की ओपीडी में शुरू हो गई। अस्पताल में 24 घंटे डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू होने पर मरीजों को अब निजी सेंटरों व अगले दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

एक्स-रे विभाग की टीम द्वारा लोगों को सुविधा देने के लिए बाद दोपहर ओपीडी खत्म होने के बाद भी शाम तक एक्सरे करने के लिए एक कर्मचारी की स्थाई तैनाती कर दी है, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके। पहले अस्पताल में दोपहर बाद एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। मरीजों को प्राइवेट सेंटरों व निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। डिजिटल एक्स-रे मशीन से अब कुछ ही समय में रिपोर्ट दे दी जाएगी। वुमेन एंड चिल्ड्रन अस्पताल, सिविल अस्पताल, टीबी वार्ड के अलावा में करीब 120 से अधिक मरीज दाखिल होते हैं। वहीं जख्मियों व इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को एक्सरे की जरूरत होती है। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 700 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिसमें करीब अधिकतर मरीजों को इलाज दौरान एक्स-रे की जरूरत होती है। जिसके कारण शहर के आसपास के कई गांव से एक्स-रे कराने के लिए पहुंचे मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। अब लोगों को राहत मिलेगी। इससे पहले सिर्फ ओपीडी के समय व इमरजेंसी आन काल ही सुविधा उपलब्ध थी। एक्स-रे विभाग में तैनात रेडियोग्राफर संजीव कुमार को तैनात किया है और अस्पताल में 24 घंटे एक्स-रे सुविधा शुरू की। नई डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जा रही है। जो खामियां रही हैं उनको भी धीरे-धीरे पूरा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी