सिविल अस्पताल मे मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

डॉ. दर्शन कौर के दिशा निर्देश में सिविल अस्पताल रामा में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:11 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:11 PM (IST)
सिविल अस्पताल मे मनाया विश्व जनसंख्या दिवस
सिविल अस्पताल मे मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

संसू, रामामंडी : सीनियर मेडिकल अफसर रामा डॉ. दर्शन कौर के दिशा निर्देश में सिविल अस्पताल रामा में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस मौके उपस्थित लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल रामा में तैनात डॉ रिशु गर्ग ने बताया की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए परिवार नियोजन के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहाकि यौन संबंध बनाते समय निरोध का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहाकि जिस तेजी से जनसंख्या बढ़ रही हैं आने वाले समय में संसाधनों की कमी से लोगों को जूझना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि आज जनसंख्या के मामले में भारत दुनिया के दूसरे नंबर पर है।

chat bot
आपका साथी