संतान की लंबी आयु के लिए रखा महिलाओं ने व्रत, शाम को करेंगी अहोई माता की पूजा

मान्यता है कि अहोई माता की पूजा करके उन्हें दूध-चावल का भोग लगाना शुभ होता है। इस व्रत के प्रभाव से संतान को दीघार्यु के साथ समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। कहते हैं कि अहोई माता के आशीर्वाद से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 11:12 AM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 11:12 AM (IST)
संतान की लंबी आयु के लिए रखा महिलाओं ने व्रत, शाम को करेंगी अहोई माता की पूजा
दिवाली से आठ दिन पहले रखा जाने वाला व्रत मुख्य रूप से उत्तर भारत की महिलाएं रखती हैं।

बठिंडा, जेएनएन। दिवाली से आठ दिन पहले अष्टमी को अहोई माता का व्रत रखा जाता है। आज पूरा दिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को उसकी पूजा करती हैं। हाथी वाला मंदिर के पंडित अर्जुन ने बताया कि अहोई माता के व्रत वाली शाम को माता की विधि-विधान से पूजा करने के बाद उन्हें फल, फूल और मिठाई का भोग लगाया जाता हैं।

उसके बाद तारों को करवे से अर्घ्य देने के बाद रात में व्रत का समापन किया जाता है। इसके बाद अहोई माता की व्रत कथा सुनने के बाद अन्न-जल ग्रहण किया जाता है। उस करवे के जल को दिवाली के दिन पूरे घर में छिड़का जाता है। मान्यता है कि अहोई माता की पूजा करके उन्हें दूध-चावल का भोग लगाना शुभ होता है। जबकि चिंतापूर्णि मंदिर के पंडित राकेश कुमार ने बताया कि इस व्रत को संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से संतान को दीघार्यु के साथ समृद्धि की भी प्राप्ति होती है।

कहते हैं कि अहोई माता के आशीर्वाद से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती की पूजा का विधान है। दिवाली से आठ दिन पहले रखा जाने वाला व्रत मुख्य रूप से उत्तर भारत की महिलाएं रखती हैं। जिले में इस संबंध महिलाओं द्वारा शाम को मिलकर पूजा की जाएगी। बाजारों में व्रत का सामान करवे, गन्ने देखे जा रहे हैं। जोकि महिलाओं द्वारा अधिक मात्रा में खरीदे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भारत की बेटी ने अमेरिका में दिखाया कमाल, 150 देशों की प्रतिभाओं को पछाड़ मिशीगन यूनिवर्सिटी में बनी वैैज्ञानिक

यह भी पढ़ें : हरियाणा में शिक्षकों का इंतजार खत्म, दीपावली से पहले होगा आनलाइन स्थानांतरण

यह भी पढ़ें : पांच मिनट में हो जाएगी प्रदूषित पानी की जांच, IIT रोपड़ के छात्र हरउपजीत ने बनाया विशेष चिप

यह भी पढ़ें : हरियाणा में ग्रुप सी के कांट्रेक्ट कर्मचारियों को निकालने पर रोक, मुख्यालय स्तर पर होंगे एडजस्ट

यह भी पढ़ें : पंजाब में पराली की आग में घुसी स्कूटी, जिंदा जली महिला, पहले भी हो चुके हैं हादसे

यह भी पढ़ें : भारत के विरोध के बाद पाकिस्तान ने किया श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा मामले की अधिसूचना में संशोधन

chat bot
आपका साथी