रजवाहे में मिले शव की नहीं हुई पहचान

बठिडा गोनियाना रोड पर स्थित गांव कोठे नत्था सिंह वाला के पास गुजरते रजवाहे से एक महिला का शव मिला था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:33 PM (IST)
रजवाहे में मिले शव की नहीं हुई पहचान
रजवाहे में मिले शव की नहीं हुई पहचान

जासं, बठिंडा : बठिडा गोनियाना रोड पर स्थित गांव कोठे नत्था सिंह वाला के पास गुजरते रजवाहे से एक महिला का शव मिला था। सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य मणिकरण शर्मा और जग्गा सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी थाना नेहियांवाला पुलिस को दी। इसके बाद रजवाहे से बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए बठिडा सिविल अस्पताल पहुंचाई। मृतक महिला के पास ऐसी कोई चीज भी नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। सहारा के प्रधान विजय गोयल ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी