बारिश के साथ सर्दी ने दी दस्तक, तापमान में आने लगी गिरावट Bathinda News

हल्की बारिश के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश के चलते रविवार को मौसम में भी परिवर्तन दिखा। दिन भर ठंड का अहसास होता रहा। सूर्य देव के दर्शन भी ठीक से नहीं हो पाए। सुबह व शाम को लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले।

By Edited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 11:00 AM (IST)
बारिश के साथ सर्दी ने दी दस्तक, तापमान में आने लगी गिरावट Bathinda News
शहर में हुई हल्की बारिश के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है।

बठिंडा, जेएनएन।  शहर में हुई हल्की बारिश के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश के चलते रविवार को मौसम में भी परिवर्तन दिखा। दिन भर ठंड का अहसास होता रहा। सूर्य देव के दर्शन भी ठीक से नहीं हो पाए। सुबह व शाम को लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड ओर बढ़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बारिश 8 एमएम के करीब दर्ज की गई। दूसरी ओर मौसम में आए बदलाव के कारण लोग ठंड से बचाव में जुट गए। इस मौसम का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ता है।

बुजुर्गों को भी इस मौसम में बीमारियों का खतरा अधिक होता है। ज्यादा गर्म या ठंडी चीजों का प्रयोग करने से जुकाम, बुखार, इंफेक्शन शुरू हो जाती है। वहीं बारिश के बाद पटाखों व पराली के धुएं से भी छुटकारा मिलेगा। शनिवार रात से ही बिगड़े मौसम ने रविवार सुबह से ही सर्दी का एहसास करा दिया। पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही। आम तौर पर नवंबर को ठंड का महीना ही माना जाता है। बावजूद इसके पिछले कुछ बरसों से नवंबर में कोई विशेष ठंड नहीं पड़ती है। इसके चलते 15 नवंबर के आसपास हाफ स्वेटर पहनने लायक सर्दी ही होती रही है। इस बार मौसम के मिजाज समय से कुछ पहले ही बिगड़े नजर आए। शनिवार देर रात बादलों ने हलचल करनी शुरु कर दी थी।

रविवार दोपहर बाद बादलों ने गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबादी हुई। कुछ समय तक रुक रुक बारिश होती रही। बारिश के बाद रविवार से ही लोग हाफ स्वेटर पहने नजर आए। दोपहिया वाहनों पर जाने वाले अधिकतर लोग स्वेटर या हाफ जैकेट पहने हुए नजर आए। दूसरी तरफ वायरल से बचने के लिए चिकित्सीय इलाज करवाने के साथ ही भाप का प्रयोग करें। एक साफ खुले बरतन में पानी उबालकर सिर पर कपड़ा ढक लें व नाक से भांप लेते हुए मुंह से छोडें। चिकित्सकों की माने तो करीब 10 मिनट यह प्रकिया अपनाएं। इससे अदंरूनी कीटाणु नष्ट होने के साथ-साथ बीमारी से भी राहत मिलती है।

पिछले एक हफ्ते का तापमान तारीख न्यूनतम अधिकतम 8 नवंबर 9.4 30.4 9 नवंबर 10.2 29.8 10 नवंबर 10.6 29.2 11 नवंबर 11.0 29.6 12 नवंबर 11.2 29.5 13 नवंबर 10.0 26.2 14 नवंबर 10.6 29.5 15 नवंबर 10.6 27.4 आने वाले दिनों में ऐसे रहेगा तापमान तारीख न्यूनतम अधिकतम 26 नवंबर 10.0 26 27 नवंबर 11.0 25 28 नवंबर 10.0 27

chat bot
आपका साथी