जॉनी राम हत्याकांडः भाभी के बन गए थे देवर से संबंध, पति रोड़ा बना तो रास्ते से हटाया

बठिंडा में महिला के देवर के साथ अवैध संबंध बन गए। पति को इस बात का पता चला तो वह विरोध करने लगा। इस पर देवर-भाभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:03 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:03 PM (IST)
जॉनी राम हत्याकांडः भाभी के बन गए थे देवर से संबंध, पति रोड़ा बना तो रास्ते से हटाया
जॉनी राम हत्याकांडः भाभी के बन गए थे देवर से संबंध, पति रोड़ा बना तो रास्ते से हटाया

जेएनएन, बठिंडा। यहां मंदिर कालोनी में रॉड व ईंटें मारकर की गई एक युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। मृतक जॉनी राम की हत्या की उसकी पत्नी व उसके छोटे भाई ने ही मिलकर की है, चूंकि दोनों के आपस में अवैध संबंध थे और इस बात का पता युवक को लग चुका था। पति पत्नी के अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था, इसलिए देवर भाभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने आरोपित पत्नी व उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सिटी टू आशंवत सिंह व थाना थर्मल प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी राधा के मृतक के ही छोटे भाई टोनी राम के साथ अवैध संबंध थे। टोनी राम थ्री-व्हीलर चलाता है व अभी अविवाहित है। मृतक जॉनी राम उन दोनों के अवैध संबंधों का विरोध करता था, इसलिए वह दोनों की आंखों में खटकता था।

शुक्रवार सुबह 4 बजे जब जॉनी राम काम पर जाने के लिए साइकिल से निकला तो घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर छुपे टोनी राम ने पीछे से उस पर रॉड से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके गिरने के बाद टोनी ने उसे नजदीक प्लाट में फेंक दिया और ईंटों से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

बाद में, उसने शव को ईंटों के ढेर के नीचे छुपा दिया व मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी के अपने उक्त देवर के साथ अवैध संबंध थे व उसका पति इन संबंधों में रोड़ा बना हुआ था। उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। गत दिन पूहला कालोनी की जॉनी राम पुत्र अमी चंद का शव सुनसान जगह से बरामद हुआ था। मृतक के सिर पर रॉड व ईंटें मारकर कुचला था। डीएसपी सिटी-2 आशवंत सिंह व थाना थर्मल प्रभारी बलविन्द्र सिंह ढिल्लों जांच कर रहे हैं।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, बाप संग मिलकर पीटा

वहीं, आदर्श नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बाप के संग मिलकर पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। थाना थर्मल पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर आरोपित बाप-बेटे पर मामला दर्ज कर लिया है। आदर्श नगर निवासी महिला ने बताया कि बीती दस जुलाई को वह किसी काम के लिए घर से बाहर जा रही थी। पति रविंदर सिंह व ससुर परदंमन सिंह निवासी आदर्श नगर ने रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं उसे धमकियां भी दी। पति चरित्र पर शक करता था। पुलिस ने आरोपित बाप-बेटे पर मामला दर्ज कर काबू कर जमानत में रिहा का दिया है।

यह भी पढ़ें: सुंडी खा गई सरकारी राशन, गोदाम सील, पशु अस्पताल के कमरे में रखा गया था राशन

यह भी पढ़ें: फरीदकोट रियासत की 25 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद, कब्जे का प्रयास, SIT करेगी जांच

यह भी पढ़ें: पिता के पास आकर बोला बेटा- मैंने व पत्नी ने जहर खा लिया, डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

यह भी पढ़ें: युवती से बोली सहेली- चल मेरे साथ, हवेली में ले जाकर दरवाजा बंद कर युवक से करवाया दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी