कैंसर इंस्टीट्यूट को व्हीलचेयर दान की

कैंसर पीड़ित एक मरीज की ओर से अपना बढि़या इलाज होने की खुशी में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट को व्हीलचेयर किया गया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:52 PM (IST)
कैंसर इंस्टीट्यूट को व्हीलचेयर दान की
कैंसर इंस्टीट्यूट को व्हीलचेयर दान की

संवाद सूत्र, संगत मंडी

कैंसर पीड़ित एक मरीज की ओर से अपना बढि़या इलाज होने की खुशी में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट को व्हीलचेयर किया गया। जगदेव सिंह निवासी गांव नेहियावाला जोकि कैंसर से पीड़ित थे तथा उनका इलाज इसी अस्पताल से हुआ है। डा. परमिदर सिंह संधू की ओर से उनका इलाज किया गया था। अब वह कैंसर को पूरी तरह से मात दे चुके हैं। उन्होंने यह व्हील चेयर दान की है। इस मौके मौजूद अस्पताल के डायरेक्टर डा. दीपक अरोड़ा ने जगदेव सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने यह बहुत ही बढि़या प्रयास किया है। इस मौके अस्पताल के कर्मचारी संजीव कुमार, गुरइकबाल सिंह, रणजीत कौर तथा अमनदीप सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी