बौद्धिक संपत्ति अधिकारों के विकास व रुझान के बारे में बताया

बाबा फरीद कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी व केमेस्ट्री विभाग फैकल्टी ऑफ साइंस की तरफ से बौद्धिक संपत्ति अधिकारों के विकास व रूझान के बारे में ऑनलाइन वेबिनार करवाया गया। इस वेबिनार में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर की पेटेंट अटॉर्नी व बौद्धिक संपति सलाहकार डॉ. सविता गुप्ता की टीम ने शिकरत की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 04:08 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 04:08 PM (IST)
बौद्धिक संपत्ति अधिकारों के विकास व रुझान के बारे में बताया
बौद्धिक संपत्ति अधिकारों के विकास व रुझान के बारे में बताया

संस, बठिडा : बाबा फरीद कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी व केमेस्ट्री विभाग, फैकल्टी ऑफ साइंस ने बौद्धिक संपत्ति अधिकारों के विकास व रुझान के बारे में ऑनलाइन वेबिनार करवाया गया। इसमें जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर की पेटेंट अटॉर्नी व बौद्धिक संपति सलाहकार डॉ. सविता गुप्ता की टीम ने शिकरत की।

वेबिनार में एमएससी, बीएससी, के करीब 50 विद्यार्थी ऑनलाइन शामिल हुए। वेबिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को खोज, पेटेंट व बौद्धिक संपति के अधिकारों की जानकारी देना था। इस दौरान डॉ. सविता गुप्ता का भाषण बौद्धिक संपति अधिकारों के बारे में फैकल्टी मेंबरों व विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करा व संपति अधिकार की सिरजना, सुरक्षा व लागू करने के बारे में उत्साहित करने पर केंद्रीत करना था। इस दौरान डॉ. सविता ने खोज व नवीनता के लिए खुशहाली के इंधन को चलाने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए विचार चर्चा के विषयों को सभी के लिए स्पष्ट व समझने योग्य बनाया। उन्होंने विभिन्न बौद्धिक संपति की विशेषताओं के बारे में बताया कि खोज के लिए पेटेंट, साहित्यक रचनाओं की कॉपी राइटस, ट्रेड मार्क आदि। डॉ. गुप्ता ने हाल ही में कोरोना वायरस के समय पेटेंट के विकास के बारे में बताया। इस सेमिनार में बौद्धिक संपत्ति अधिकार, इसकी किस्में, बौद्धिक संपत्ति अधिकार फाइल करने की प्रक्रिया व भारत में सबसे महत्वपूर्ण बौद्धिक संपत्तिक के विकास पर केंद्रित रहा। डॉ. सविता गुप्ता ने कहा कि पेटेंट करवाना महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि अच्छा पेटेंट करवाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस वेबिनार के साथ विद्यार्थी व फैकल्टी मेंबर बौद्धिक संपत्ति अधिकार के बारे में जागरूक होंगे। अंत में विद्यार्थियों की तरफ से कुछ सवाल जवाब किए गए। बीएफजीआइ के चेयरमैन डॉ. गुरमीत सिंह धालीवाल व बाबा फरीद कॉलेज के प्रिसिपल प्रदीप कौड़ा इस वेबिनार का प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी