मिलकर काम करने से सच होगा आत्मनिर्भर बठिडा का सपना: प्रो. तिवारी

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिडा (सीयूपीबी) में औद्योगिक-शैक्षिक समुदाय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 08:54 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 08:54 PM (IST)
मिलकर काम करने से सच होगा आत्मनिर्भर बठिडा का सपना: प्रो. तिवारी
मिलकर काम करने से सच होगा आत्मनिर्भर बठिडा का सपना: प्रो. तिवारी

जासं,बठिडा: उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत साझेदारी विकसित करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से परिकल्पित आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिडा (सीयूपीबी) में औद्योगिक-शैक्षिक समुदाय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बठिडा के प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया।

कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने औद्योगिक प्रतिनिधियों से आत्मनिर्भर बठिडा के स्वप्न को साकार करने के अपने मिशन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस मिशन को साकार करने के लिए स्थानीय उद्योग की आवश्यकताओं को समझने और उनके अभिनव समाधान खोजने के लिए मिलकर कार्य करने की दिशा में प्रारंभिक प्रयास है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि विश्वविद्यालय एनईपी-2020 के परिवर्तनकारी शैक्षिक सुधारों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति, प्रो. तिवारी ने साझा किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक विश्व स्तरीय अनुसंधान पार्क स्थापित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

इस मौके पर डीन रिसर्च प्रो. अंजना मुंशी ने औद्योगिक प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए बताया कि पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थान के रूप में उभरा है और बहुत ही कम समय में विश्वविद्यालय ने एनआइआरएफ रैंकिग में देश के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची में अपनी पहचान बनाई है। डा. विनोद पठानिया ने विश्वविद्यालय में स्थापित विज्ञान विभागों के डीन व विभागाध्यक्षों का परिचय कराया। संवाद कार्यक्रम के दौरान फार्मा उत्पाद, ट्रांसफार्मर निर्माण, खाद्य तेल निर्माण, कास्टिग और निर्माण इकाइयों, आदि विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों ने अपने मुद्दों और चुनौतियों को साझा किया। कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों में बठिडा स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश जिदल (पीपी इंडस्ट्रीज), बठिडा इंडस्ट्रियल ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग (कोसवा इंडस्ट्रीज), विकास इंडस्ट्रीज के विक्रम गर्ग, केके इंपेक्स से कृष्ण बंसल, यूनिटेक फार्मा से एसके गर्ग, मोनाट्स बायोटेक से मंजीत, पीपी इंडस्ट्रीज से सतीश बंसल, और एमएस ग्लिस्टर इंक से राहुल बंसल शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी