मांगों की अनदेखी से खफा डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

जासं, ब¨ठडा : वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन पंजाब ने सोमवार को डीसी क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Jul 2017 05:39 PM (IST) Updated:Mon, 03 Jul 2017 05:39 PM (IST)
मांगों की अनदेखी से खफा डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
मांगों की अनदेखी से खफा डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

जासं, ब¨ठडा : वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन पंजाब ने सोमवार को डीसी कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष मार्च भी निकाला गया। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप खां बालियावाली, प्रेस सचिव संदीप ¨सह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग बांसल ने धरना स्थल पर कर्मचारियों की सभा में कहा कि विभाग की तरफ से लगातार कांट्रेक्ट कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। वहीं उन्हें लेबर कमिश्नर की हिदायतों के अनुसार पूरा वेतन भी नहीं दिया जा रहा है, इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि कांट्रेक्ट कर्मचारियों को पक्का भी नहीं किया जा रहा है। यूनियन के प्रदेश महासचिव कुलदीप ¨सह बुढ़ेवाल ने बताया कि अगर वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन 2 अगस्त को पटियाला में अपने परिवारों सहित धरना देगी। सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में अमित बांसल, सुबेग ¨सह, लख¨वद्र ¨सह, गुरजीवन ¨सह, बलजीत ¨सह, किरणदीप कौर, भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) के मोठू ¨सह कोटड़ा, प्रदेश खजांची सरेंद्र सिंह, मानसा जिले के प्रधान चमकौर सिंह, महासचिव इंद्रजीत सिंह हीरेवाला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी