कार की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत

बठिडा-डबवाली रोड पर रविवार देर रात अज्ञात व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:08 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:08 PM (IST)
कार की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत
कार की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत

जासं,बठिडा: बठिडा-डबवाली रोड पर रविवार देर रात अज्ञात व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी। सहारा जनसेवा के सदस्यों ने गंभीर अवस्था में घायल पड़े अज्ञात व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। व्यक्ति के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। संबंधित थाने की पुलिस ने लाश को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखकर जांच शुरू कर दी है। दो सड़क हादसों में बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत बीते दिनों जिले में हुए दो सड़क हादसों में 61 वर्षीय बुजुर्ग व एक 18 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस ददर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पहले मामले में थाना तलवंडी साबो पुलिस को तरसेम सिंह निवासी गांव चट्ठेवाला ने बताया कि बीती 23 अक्टूबर को उसके 61 वर्षीय पिता जगदीप सिंह साइकिल पर घर लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता जगदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है।

इसी तरह थाना नेहियांवाला पुलिस को रेशम सिंह निवासी गांव गोनियाना कलां ने बताया कि बीती 23 अक्टूबर को उसका 18 वर्षीय पोता नवदीप सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी गोनियाना कलां अपने मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था। अमृतसर रोड पर उसका मोटरसाइकिल सड़क के एक साइड खाड़ी पराली से भरी ट्राली से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे गोनियाना मंडी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्राली चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी