कार पर लाल और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस ने कार पर लाल और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 10:44 PM (IST)
कार पर लाल और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार
कार पर लाल और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

जासं,बठिडा: थाना कोतवाली पुलिस ने कार पर लाल और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

थाना कोतवाली के एएसआइ हरबंस सिंह के अनुसार 12 सितंबर को पुलिस टीम शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिग कर रही थे। इस दौरान जोगानंद रोड निवासी गुरविदर सिंह व अग्रवाल कालोनी निवासी जगसीर सिंह अपनी होंडा एम्ज कार नंबर पीबी-03एके-4118 पर लाल और नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों को रोककर उनसे उक्त बत्ती लगाने का परमिट मांगा तो वे नहीं दिखा पाए। पूछताछ में सामने आया कि गुरविदर सिंह फाइनांस कंपनी में काम करता है, जबकि जगसीर सिंह कारों के सीट कवर बनाता है। पुलिस दोनों आरोपितों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। कार की टक्कर से महिला की मौत, पुलिस कर्मचारी पर केस दर्ज मौड़ मंडी के पास कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मौड़ मंडी निवासी सरोज रानी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक पुलिस कर्मी जसवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना मौड़ पुलिस ने मृतक महिला के बेटे मौड़ मंडी निवासी गौरव कुमार ने बताया कि गत 12 सितंबर को उसके पिता अमृतपाल कुमार व मां सरोज रानी मोटरसाइकिल पर संत फतेह सिंह कान्वेंट स्कूल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान पुलिस कर्मी जसवंत सिंह ने अपनी कार से उनको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मां सरोज रानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी