लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 10:12 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 10:12 PM (IST)
लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बठिडा: थाना सिविल लाइन की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपितों की पहचान बठिडा के राजविदर सिंह व विकास के तौर पर हुई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल पर अजीत रोड के पास लूटपाट की नियत से घूम रहे हैं। इसी आधार पर सहायक थानेदार सुखमंदर सिंह की अगुआई में पुलिस ने महेश्वरी चौक के पास नाका लगाकर उक्त दोनों लोगों को काबू कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने माना कि वे कई बार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ के आधार पर उनके तीसरे साथी संदीप के खिलाफ भी केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रंजिशन झगड़े में मारपीट, दो लोगों पर केस थाना कोटफत्ता की पुलिस ने रंजिशन मारपीट करने के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को गांव कोटफत्ता के बलविदर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने पुराने झगड़े की रंजिश में उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने गांव के गुरदीप सिंह व गुरमेल सिंह पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। 60 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार थाना रामा के सहायक थानेदार गमदूर सिंह ने गांव रामा की फिरनी पर नाके के दौरान एक आटो चालक को रोका। तलाशी में आटो से 60 बोतल शराब की बरामद की गई। वहीं पुलिस की ओर से पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव बुलाढेवाला के बलतेज सिंह के तौर पर हुई है।

chat bot
आपका साथी