विभिन्न सड़क हादसों में दो लोग घायल

जिले में विभिन्न सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने घायल लोगों की शिकायत पर आरोपित वाहन चालकों पर मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:39 PM (IST)
विभिन्न सड़क हादसों में दो लोग घायल
विभिन्न सड़क हादसों में दो लोग घायल

जासं, बठिडा : जिले में विभिन्न सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। संबंधित थानों की पुलिस ने घायल लोगों की शिकायत पर आरोपित वाहन चालकों पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत देकर भजन सिंह निवासी हरबंस नगर बठिडा ने बताया कि बीती सात अक्टूबर को वह अपनी स्कूटी पर पावर हाउस रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने अपनी कार नंबर पीबी-03एबी-4570 से उसे टक्कर मार घायल कर दिया।

थाना मौड़ पुलिस के पास गांव मौड़ चढ़त सिंह ने बताया कि बीती छह अक्टूबर को आरोपित शिगारा सिंह निवासी मौड़ चढ़त सिंह ने अपना ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपित ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी