नगर निगम के पांच अधिकारियों के तबादले

स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम बठिडा के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 11:05 PM (IST)
नगर निगम के पांच अधिकारियों के तबादले
नगर निगम के पांच अधिकारियों के तबादले

जासं, बठिडा : स्थानीय निकाय विभाग ने नगर निगम बठिडा के पांच अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप गुप्ता, एसडीओ रमन कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर जसविदर सिंह व करतार सिंह शामिल हैं। एसई संदीप गुप्ता को मोगा में तैनात किया गया है। रमन कुमार को लुधियाना नगर निगम भेज दिया है। जबकि सेनेटरी इंस्पेक्टर जसविदर सिंह तथा करतार सिंह का नगर निगम अबोहर में तबादला किया गया है। वहीं फायर अधिकारी करतार सिंह को नगर कौंसिल रामपुरा फूल का एडिशनल चार्ज दिया गया है। उधर, लुधियाना में तैनात असिस्टेंट टाउन प्लैनर इंद्रजीत सिंह का फिर से बठिडा तबादला कर दिया गया है। उन्हें कुछ माह पहले ही बठिडा से लुधियाना भेजा गया था। वहीं नगर सुधार ट्रस्ट के एटीपी अंकुर गोयल को बठिडा के साथ नगर सुधार ट्रस्ट फाजिल्का का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर सुधार ट्रस्ट के लेखाकार हरसिमरन सिंह तथा सीनियर सहायक नछत्तर सिंह को भी फाजिल्का का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी