20 को लिए जाएंगे ट्रायल

सेंट्रल सिविल कल्चरल एंड स्पो‌र्ट्स बोर्ड एसोसिएशन व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आल इंडिया सिविल सर्विस पावर लिफ्टिंग, वेट लि¨फ्टग चैंपियनिशप 28 जनवरी से 1 फरवरी तक रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:26 PM (IST)
20 को लिए जाएंगे ट्रायल
20 को लिए जाएंगे ट्रायल

जासं, ब¨ठडा : सेंट्रल सिविल कल्चरल एंड स्पो‌र्ट्स बोर्ड एसोसिएशन व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आल इंडिया सिविल सर्विस पावर लिफ्टिंग, वेट लि¨फ्टग चैंपियनिशप 28 जनवरी से 1 फरवरी तक रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित की जा रही है। इसमें पंजाब की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके चलते पंजाब टीम की सिलेक्शन को लेकर पंजाब के समूह पावर लिफ्टिंग मेन व वूमेन और वेट लिफ्टिंग मेन के लिए ट्रायल खेल विभाग द्वारा 20 जनवरी को सुबह 10 बजे बारबेरियल जिम, नजदीक सिविल लाइन में लिए जाएंगे। इस संबंध में जिला खेल अफसर विजय कुमार ने बताया कि ट्रायल खेल विभाग के पावर लिफ्टिंग कोच पर¨मदर ¨सह लेंगे, जिनमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी अपने विभाग का शिनाख्ती कार्ड भी लेकर आएं।

chat bot
आपका साथी