आज हर घर में होगा देवी के रूप में कंजकों का पूजन

दुर्गाअष्टमी पर आज घर-घर में देवी रूप कंजकों का पूजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:00 AM (IST)
आज हर घर में होगा देवी के रूप में कंजकों का पूजन
आज हर घर में होगा देवी के रूप में कंजकों का पूजन

संस, बठिडा : दुर्गाअष्टमी पर आज घर-घर में देवी रूप कंजकों का पूजन किया जाएगा। देवी भक्त छोटी कन्याओं को अपने घर बुलाकर विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करेंगे और नन्ही देवियों को खुश करके महाशक्ति को मनाने का प्रयास करेंगे। वहीं श्रद्धालु भी कंजकों को घर बुलाकर अपनी आस्थानुसार भोजन करवाएंगे। अष्टमी के उपलक्ष्य में शहर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली है। बाजारों में कंजक पूजन का हर सामान बेचा जा रहा है। कोरोना के कारण पिछली बार कंजक पूजन नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार मंदिरों में इसके लेकर आयोजन किए जाएंगे। शिववाड़ी मंदिर के पंडित राम किशोर शास्त्री ने बताया कि इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रहे हैं। जिस कारण दो दिन अष्टमी मनाई जा सकती है। इसके अलावा नवरात्र के उपलक्ष्य में हर गुजराती वेलफेयर सोसायटी के सदस्य निलेश पठानिया ने बताया कि इस बार भी हर बार की तरह नवरात्र के अंतिम दिन गुजराती डांडिया किया जाएगा। शहर के विभिन्न मंदिरों में होंगे कार्यक्रम

इसके अलावा शहर के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम करवाए जाएंगे। शहर के पटेल नगर के वैष्णों देवी मंदिर के सदस्य पवन शास्त्री ने बताया कि मंदिर में करीब अष्टमी के दिन 100 कंजकों का पूजन फिजिकल डिस्टेंसिग के साथ किया जाएगा। वहीं बीड बहमन रोड पर स्थित माता चितपूर्णी मंदिर के प्रधान सुरिदर वैद्य ने बताया कि मंदिर में रामायण पाठ के भोग के के बाद अष्टमी का भंडारा किया जाएगा। वहीं हाथी वाला मंदिर, मेहना चौक मंदिर, श्री राम मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर में माता की अष्टमी कार्यक्रम करवाए जाएंगे। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां भी शुरू हो गई है।

कल खेला जाएगा गरबा व डांडिया

हर वर्ष गुजराती वेलफेयर सोसायटी की तरफ से डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है। कोरोना के कारण इस बार डांडिया पब्लिक नहीं किया गया, लेकिन गुजराती लोगों द्वारा गरबा डांडिया किया जाएगा। मेंबर निलेश पठानिया ने बताया कि इस बार सिर्फ अखंड ज्योति जलाकर गुजराती लोगों द्वारा डांडिया किया जाएगा। डांडिया का आयोजन सरकारी की गाइडलाइन मुताबिक की होगा। इसके अलावा इसमें ज्यादा लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी