अवैध माइनिग करने के आरोप में तीन नामजद

गांव माइसरखाना के खेतों में अवैध माइनिग करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 04:28 PM (IST)
अवैध माइनिग करने के आरोप में तीन नामजद
अवैध माइनिग करने के आरोप में तीन नामजद

जासं, बठिडा : थाना कोटफत्ता पुलिस ने गांव माइसरखाना के खेतों में अवैध माइनिग करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि गांव माइसरखाना के रहने वाला आरोपित जगसीर सिंह की सहमति से आरोपित वीरइंदर सिंह निवासी मुक्तसर व बलविदर सिंह निवासी फिरोजपुर उसके खेतों में अवैध माइनिग कर रेत निकालते है और उन्हें आगे बेचते हैं। ऐसा कर आरोपित ने सरकार के आदेशों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर आरोपित वीरइंदर सिंह व बलविदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी