250 लीटर लाहन समेत तीन गिरफ्तार

जिला पुलिस ने बीते शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 250 लीटर लाहन बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में एक्साइज एकट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 03:29 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 03:29 PM (IST)
250 लीटर लाहन समेत तीन गिरफ्तार
250 लीटर लाहन समेत तीन गिरफ्तार

जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने बीते शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 250 लीटर लाहन बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में एक्साइज एकट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना दयालपुरा के एएसआइ गुरजंट सिंह के मुताबिक सूचना मिली थी कि गांव दयालपुरा मिर्जा निवासी अवतार सिंह अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी करने का काम करता है। इस आधार पर पुलिस ने आरोपित अवतार सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर 100 लीटर लाहन बरामद की।

इसी तरह थाना फूल के हवलदार गुरप्रीत सिंह ने भी सूचना के आधार पर गांव हरनाम सिंह वाला में छापेमारी कर गांव के रहने वाले आरोपित लखवीर सिंह को 100 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। थाना तलवंडी साबो के एएसआइ मंदर सिंह ने गांव सेखपुरा निवासी राजविदर सिंह को 50 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी