16 पेटी हरियाणा मार्का शराब व 95 प्रतिबंधित गोलियों समेत तीन गिरफ्तार

थाना तलवंडी साबो व फूल पुलिस ने बीती शनिवार को विभिन्न जगहों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 15 पेटी हरियाणा मार्का शराब व 95 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 04:33 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 04:33 PM (IST)
16 पेटी हरियाणा मार्का शराब व 95 प्रतिबंधित गोलियों समेत तीन गिरफ्तार
16 पेटी हरियाणा मार्का शराब व 95 प्रतिबंधित गोलियों समेत तीन गिरफ्तार

जासं, बठिडा : थाना तलवंडी साबो व फूल पुलिस ने बीती शनिवार को विभिन्न जगहों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 15 पेटी हरियाणा मार्का शराब व 95 प्रतिबंधित गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने नशे की हालत में घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। पुलिस ने सभी लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना तलवंडी साबो के हवलदार भूपिदर सिंह के मुताबिक बीती शनिवार को पुलिस टीम ने गांव भागीवांदर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिग की जा रही थी। इस दौरान हरियाणा की तरफ से आ रही एक महिदरा पिकअप गाड़ी नंबर पीबी-13-बीके-0212 को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो गाड़ी में से 16 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर आरोपित हरमेश सिंह निवासी गांव भागीवांदर और जसप्रीत सिंह निवासी गांव चट्ठेवाला को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया। वहीं थाना फूल के एएसआइ जगसीर सिंह ने गश्त के दौरान गांव फूल में घूम रहे आरोपित जसवीर सिंह को 95 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कैनाल कालोनी के एसआई गणेश्वर कुमार ने नशे की हालत में घूम रहे व्यक्ति गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चहलांवाली जिला मानसा को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।

chat bot
आपका साथी