सीबीएसई स्कूलों में आनलाइन मनाया जाएगा विज्ञान दिवस
कोविड-19 के चलते सीबीएसई स्कूलों में इस बार विज्ञान दिवस आनलाइन ही मनाया जाएगा।
संस, बठिडा: कोविड-19 के चलते सीबीएसई स्कूलों में इस बार विज्ञान दिवस आनलाइन ही मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन का भविष्य शिक्षा, कौशल व कार्य का प्रभाव थीम पर किया जाएगा। छात्र वर्चुअल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। स्कूलों में भाषण, लेक्चर, टाक शो, व्याख्यान जैसे कार्यक्रम करवाकर छात्रों को जागरूक किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, पोस्टर मेकिग, साइंस माडल मेकिग आदि प्रतियोगिता करवाई जाएगी। छात्रों को विज्ञान पर आधारित फिल्में या डाक्यूमेंट्री देखने को भी जागरूक किया जाएगा। इस संबंधी स्कूलों द्वारा छात्रों को आनलाइन लिक उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद इनपर आनलाइन कक्षा में चर्चा भी की जाएगी। इसमें छात्र विज्ञान व तकनीक की जानकारी का परिचय देंगे। सीबीएसई ने इस संबंधी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पहले सभी निजी स्कूलों में यह माडल बनाए जाते थे। इसके लिए पहले ही साइंस विभाग तैयारी करना शुरू कर देते थे। अब देखना होगा कि स्कूलों द्वारा किस प्रकार साइंस माडल आनलाइन बनाए जाएंगे। इस साइंस फेयर के दौरान सभी कक्षाओं के बच्चों द्वारा आनलाइन भाग लिया जाएगा। बच्चों को सारी तैयारी पहले ही करवाई जाएगी। विद्यार्थी आनलाइन ही बनाएंगे विभिन्न माडल्स
यह प्रतियोगिता हर वर्ष करवाई जाती है, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के साइंस संबंधी माडल बनाकर दिखाए जाते हैं। इस बार यह माडल भी आनलाइन ही बनाए जाएंगे। स्कूल द्वारा हर तरीके के प्रबंध किए जाएंगे। विद्यार्थियों द्वारा माडल अध्यापकों की देखरेख में बनाए जाएंगे। वहीं सीबीएसई बोर्ड द्वारा स्कूलों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसमें छात्र विज्ञान व तकनीक संबंधी जानकारी का परिचय देंगे। सीबीएसई ने इस संबंधी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।