खेतों से नरमा किया चोरी, तीन पर मामला दर्ज

गांव जंगीराणा में तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के खेतों में लगा नरमा चोरी कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 11:56 PM (IST)
खेतों से नरमा किया चोरी, तीन पर मामला दर्ज
खेतों से नरमा किया चोरी, तीन पर मामला दर्ज

जासं, बठिडा : गांव जंगीराणा में तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति के खेतों में लगा नरमा चोरी कर लिया। थाना नंदगढ़ पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें दो आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक की होनी अभी बाकी है। पुलिस को शिकायत को देकर गांव जंगीराणा निवासी गुरजंट सिंह ने बताया कि बीती एक अक्टूबर को आरोपित जग्गा सिंह, कुलविदर सिंह व शेरखान ने मिलकर उसके खेतों से नरमा चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपित जग्गा सिंह व कुलविदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेरखान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी