पैरोल पर आया कैदी नहीं लौटा, मामला दर्ज

कोरोना काल में जेल से पैरोल की छुट्टी पर आया एक कैदी समय पूरा होने के बाद नहीं लौटा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:41 PM (IST)
पैरोल पर आया कैदी नहीं लौटा, मामला दर्ज
पैरोल पर आया कैदी नहीं लौटा, मामला दर्ज

जासं, बठिडा : कोरोना काल में जेल से पैरोल की छुट्टी पर आया एक कैदी समय पूरा होने के बाद नहीं लौटा। इसके बाद मामले की जानकारी जेल अधिकारियों द्वारा संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित कैदी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेज दिया है। एएसआइ चरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित गुरमीत सिंह निवासी जस्सी बागवाली केंद्रीय जेल बठिडा में एक अपराध के सिलसिले में बंद था। कुछ समय पहले कोरोना के चलते उसे पैरोल पर जेल से छुट्टी लेकर घर आया था, लेकिन छुट्टी पूरी होने के बाद भी वह नहीं लौटा। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी