धरने के बाद दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया

महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपित पति समेत सास-ससुर प मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर गांव गुरथड़ी निवासी रमनदीप कौर पुत्री सुखबीर सिंह ने बताया कि मई 2020 में उसकी शादी रेलवे पुलिस में तैनात आरोपित अवतार सिंह निवासी एकता कालोनी के साथ हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:49 PM (IST)
धरने के बाद दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया
धरने के बाद दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया

जासं, बठिडा : महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपित पति समेत सास-ससुर प मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर गांव गुरथड़ी निवासी रमनदीप कौर पुत्री सुखबीर सिंह ने बताया कि मई 2020 में उसकी शादी रेलवे पुलिस में तैनात आरोपित अवतार सिंह निवासी एकता कालोनी के साथ हुई थी। शादी के दो तीन माह बाद ही पति ने अपने पिता नैब सिंह व मां गुरदेव कौर के साथ मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं उसे मारपीट करने लगा। उसे पागल बताकर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप लगाया कि अवतार सिंह ने उससे पहले भी एक शादी की हुई थी, जिसके बारे में उसे कुछ नहीं बताया गया। पहली शादी से उसे 12 साल की बेटी भी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पति अवतार सिंह, सास गुरदेव कौर व ससुर नैब सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। गौर हो कि इसी मामले को लेकर बीती सोमवार को किसानों ने भाकियू एकता (सिद्धूपुर) के नेतृत्व में महिला थाने का घेराव किया था। इसके बाद में पुलिस ने उक्त मामले में विवाहिता के ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जिसके बाद धरना हटाया गया।

chat bot
आपका साथी