घायल लोगों की सहायता को आगे आई सहारा जनसेवा

माल रोड पर एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:54 PM (IST)
घायल लोगों की सहायता को आगे आई सहारा जनसेवा
घायल लोगों की सहायता को आगे आई सहारा जनसेवा

जासं, बठिडा : माल रोड पर एक एक्टिवा सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। इससे एक्टिवा सवार गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग हेल्पलाइन टीम संदीप गोयल व मनीकर्ण शर्मा ने घायल व्यक्ति नवीन कुमार (40) पुत्र रमेश कुमार निवासी जोगी नगर बठिडा को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। भुच्चो रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार को कार ने टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार हरप्रीत सिंह (26) पुत्र लाभ सिंह निवासी मोजिया घायल हो गया। सहारा टीम के सदस्य संदीप गोयल व विक्की कुमार मौके पर पहुंचे व घायल मोटसाइकिल सवार को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया।

इसके अलावा स्थानीय रेलवे रोड पर पार्सल घर के पास दो स्कूटर सवार गाय टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सहारा टीम के सदस्य प्रीतम सिंह एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। घायल स्कूटर सवार मनोज कुमार पुत्र भगवान दास व सरोज रानी वासी आंबडेकर नगर गणेशा बस्ती को अस्पताल में दाखिल करवाया।

chat bot
आपका साथी