वादे पूरे न करने पर अध्यापकों ने बांटे पंजाब सरकार के खिलाफ पर्चे

बाजारों में रोष मार्च करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ पर्चे बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 10:34 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 10:34 PM (IST)
वादे पूरे न करने पर अध्यापकों ने बांटे पंजाब सरकार के खिलाफ पर्चे
वादे पूरे न करने पर अध्यापकों ने बांटे पंजाब सरकार के खिलाफ पर्चे

संस, बठिडा: सर्वशिक्षा अभियान व मिड-डे मील के दफ्तरी कर्मचारियों की तरफ से बाजारों में रोष मार्च करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ पर्चे बांटे गए। कहा गया कि सरकार ने 2017 के चुनाव में किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया। पर्चो में कर्मचारियों की तरफ से कांग्रेस सरकार के चार वर्ष पंजाब आज भी बेहाल के नारे लगाए गए।

नेता दीपक बांसल व शेर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार क तरफ से आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं किया गया। उनकी राजनीतिक पार्टियां वोटों के दौरान जागती है। इस बार पंजाब जाग गया है। इस लड़ी के तहत पर्चा तैयार किया गया है, जिसमें बताया गया कि कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं का कैसे शोषण किया गया है। ठेका आधार पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को ठेके पर रखी शराब की ज्यादा फिक्र है, जबकि ठेके पर रखे कर्मचारी की सरकार को कोई फिक्र नहीं है। नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों को जल्द रेगुलर न किया तो आने वाले दिनों में घर-घर जाकर पर्चे बांटे जाएंगे। इस दौरान संदीप कुमार, रमिदर सिंह, शेर सि व अजय कुमार भी शामिल हुए। डीपीई व शारीरिक शिक्षा लेक्चरार यूनियन ने सौंपा मांगपत्र 873/74 डीपीई व शारीरिक शिक्षा लेक्चरार यूनियन की ओर से शिक्षा विभाग में की गई अपनी नियुक्ति के लिए शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिगला से मुलाकात करके उनका धन्यवाद किया गया। साथ ही दूरदराज नियुक्त साथियों की बदलियां करवाने और अन्य मांगों के हल के लिए शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिगला को मांगपत्र भी दिया गया। यूनियन की प्रांतीय कमेटी के नेता हरमेल सिंह संघेड़ा, डा. बलवंत सिंह, अमनदीप सिंह व संदीप सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने उनकी मांग पर जल्द विचार करने का विश्वास दिलाया है। नेताओं ने शिक्षा मंत्री से अपील की कि 3582 अध्यापकों के तबादलों की तर्ज पर उनको प्रोबेशन पीरियड भी आधा करके उनको भी बदलियों का मौका दिया जाए ताकि वह और भी अधिक मेहनत से अपना काम कर सकें।

chat bot
आपका साथी