सुखमंदर सिंह बने नगर पंचायत नथाना के प्रधान

सुखमंदर सिंह को नगर पंचायत नथाना का प्रधान व कुलबीर कौर को उपप्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:53 PM (IST)
सुखमंदर सिंह बने नगर पंचायत नथाना के प्रधान
सुखमंदर सिंह बने नगर पंचायत नथाना के प्रधान

संवाद सूत्र, नथाना: नगर पंचायत नथाना के प्रधान का चुनाव स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह कोर्ट भाई की अगुआई में हुआ, जिसमें सुखमंदर सिंह को नगर पंचायत नथाना का प्रधान व कुलबीर कौर को उपप्रधान चुना गया।

इस मौके पर आप पार्टी के तीनों पार्षद और अकाली दल बादल के तीनों पार्षद चुनाव का बायकाट करते हुए मीटिग छोड़ कर चले गए। चार आजाद पार्षदों के समर्थन से सुखमंदर सिंह जोकि अकेले ही कांग्रेस के पार्षद जीते हैं, को नथाना नगर पंचायत का प्रधान चुना गया। इस मौके पर चमकौर सिंह सरपंच पुहली, सर्बजीत सिंह, अनपढ़ सिंह, जसविदर सिंह जस सरपंच बज्जोआना, गुरलाल सिंह नंबरदार, सिंह नायब सिंह, कोरा सिंह आदि हाजिर थे।

मनमोहन धींगड़ा बने नगर कौंसिल गोनियाना के प्रधान हलका भुच्चो के विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई, नायब तहसीलदार और कारज साधक अफसर तरुण कुमार की रहनुमाई में गोनियाना की प्रधानगी का चुनाव करवाया गया। 13 में से 12 पार्षदों की उपस्थिति में मनमोहन धींगड़ा प्रधान, कश्मीरी लाल को सीनियर उप प्रधान और मोनिका गर्ग उप प्रधान चुने गए।

कोटभाई ने कहा कि सर्वसम्मति से 12 पार्षदों की उपस्थिति में यह चुनाव हुआ है। दूसरी तरफ धींगड़ा ने कहा कि वह हलका विधायक का और कैप्टन अमरिदर सिंह का धन्यवाद करते हैं। 50 बर्ष बाद धींगड़ा परिवार में प्रधानगी आई है। इससे पहले उनके दादा भगवान सिंह धींगड़ा नगर कौंसिल के प्रधान रहे थे। वह गोनियाना की कायाकल्प करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। सरदूलगढ़ के गांवों में विकास कार्य शुरू हल्का सरदूलगढ़ के गांवों में जिला परिषद मानसा के चेयरमैन विक्रम सिंह मोफर ने विकास कार्य शुरू करवाए। उन्होंने गांव घरागणां में हाई स्कूल की चारदीवारी बनाने व पार्क और मिडडे मिल शेड का उद्घाटन किया। गांव कर्मगढ़ औतावाली में खेल स्टेडियम व छप्पड़ की रिटेनिग दीवार का नींव पत्थर रखा। गांव गेहले में नए पार्क के निर्माण का नींव पत्थर रखा। गांव जौहर में 12 लाख रुपये की लागत से डाली जानी वाली पाइप लाइन का उद्घाटन किया। यहां बीडीपीओ सुखविदर सिंह मानसा, बलवंत सिंह कोरवाला भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी