सीएम साहिब, आप वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके, अब तो घर से निकलें: सुखबीर

सीएम साहिब आप वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। अब तो घर से बाहर निकलें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 09:52 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 09:52 PM (IST)
सीएम साहिब, आप वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके, अब तो घर से निकलें: सुखबीर
सीएम साहिब, आप वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके, अब तो घर से निकलें: सुखबीर

जागरण संवाददाता बठिडा: 'सीएम साहिब, आप वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं। अब तो घर से बाहर निकलें। अब तो आप सुरक्षित हैं।' इन शब्दों का प्रगटावा पूर्व उप मुख्यमंत्री व शिअद के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने किया। वह बुधवार को बठिडा में आक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपने के बाद पूर्व विधायक सरूप चंद सिगला के दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह से अनुरोध किया कि वह महामारी को आपदा घोषित करें और प्रभावित लोगों को निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज देने के लिए और कोविड वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करें। साथ ही कहा कि सरकार गहरी नींद से जागकर लोगों की जान बचाए।

सुखबीर ने यहां पार्टी की आक्सीजन सेवा की पहलकदमी की शुरूआत की। इसके तहत पहले चरण में शहर निवासियों के अनुरोध पर 15 आक्सीजन कंसंट्रेटर भेट किए। यह पहल उन्होंने और बठिडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने की है। उन्होंने सिगला द्वारा शुरू की गई कोविड परिवारों के लिए लंगर सेवा का जायजा लिया। वैक्सीन की भारी कमी पर उन्होंने कहा कि पंजाब को उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के पेटर्न पर वैक्सीन की आपूर्ति के लिए ग्लोबल टेंडर जारी करने चाहिएं। कोवैक्स कार्यक्रम के तहत वैक्सीन के लिए आवेदन करके समय बर्बाद नही किया जाना चाहिए। एसजीपीसी ने अपनी ओर से स्पुतनिक वैक्सीन के लिए आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क किया था। उन्होंने 50 हजार डोज की आपूर्ति का आश्वासन दिया था। सरकार भी सीधे वैक्सीन निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर व्यवस्था कर सकती है। दवा और वैटीलेटर की कमी से गांवों में बदतर हो सकते हैं हालात

सुखबीर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दवा और वैंटीलेटर की समस्या आ रही है। आने वाले दिनों में स्थिति बदतर होने की संभावना है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में एक बहुत बड़ा महामारी का उछाल देखा जा रहा है। अकेले भूंदड़ गांव में 50 फीसद आबादी पाजिटिव पाई गई है। यह समय की मांग है कि आक्सीजन कंसंट्रेटरों का आयात किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि सरकार कोविड रोगियों को भगाने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। साथ ही लोग भी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं।

chat bot
आपका साथी