मुलाजिमों की हड़ताल से तहसील दफ्तर का काम ठप, नहीं हो रही रजिस्ट्रियां

पंजाब राज डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने होशियारपुर के माहिलपुर में रजिस्ट्री क्लर्क व नायब तहसीलदार को बिना किसी बरामदगी व शिकायत के आधार पर पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार करने के खिलाफ संघर्ष शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:52 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:52 PM (IST)
मुलाजिमों की हड़ताल से तहसील दफ्तर का काम ठप, नहीं हो रही रजिस्ट्रियां
मुलाजिमों की हड़ताल से तहसील दफ्तर का काम ठप, नहीं हो रही रजिस्ट्रियां

जागरण संवाददाता, बठिडा : पंजाब राज डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन ने होशियारपुर के माहिलपुर में रजिस्ट्री क्लर्क व नायब तहसीलदार को बिना किसी बरामदगी व शिकायत के आधार पर पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार करने के खिलाफ संघर्ष शुरू कर दिया है। इसके तहत बठिडा में डीसी दफ्तर कर्मचारियों की ओर से काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह हड़ताल एक दिसंबर तक जारी रहेगी।

मंगलवार को तहसील दफ्तर के अलावा अन्य किसी दफ्तर में काम नहीं हुआ। इस कारण लोगों को रजिस्ट्रियां करवाने के लिए काफी परेशान होना पड़ा। इस हड़ताल में पटवारी, कानूनगो भी शामिल हो गए हैं।तहसील दफ्तर में जहां अक्सर ही रजिस्ट्रियां करवाने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती थी। वहां पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां तक कि दफ्तर में कोई मुलाजिम भी नहीं बैठा। यूनियन नेताओं की चेतावनी है कि अगर कोई काम करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

रजिस्ट्री न होने से हो रही परेशानी : कविता

तहसील दफ्तर में रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंची कविता ने बताया कि उनकी रजिस्ट्री करवाने की आज की तारीख है। हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो रहा। यहां तक कि जिनसे जमीन खरीदी है, उनको पैसे भी आज ही देने है। वहीं अब हड़ताल के कारण फिर से तारीख लेनी पड़ी।

जबतक केस रद नहीं होता, संघर्ष जारी रहेगा : यूनियन प्रधान

दूसरी तरफ राज्य प्रधान गुरनाम सिंह विर्क ने बताया कि शिकायत में प्राइवेट व्यक्ति के बयानों पर बिना किसी बरामदगी के क्लर्क व नायब तहसीलदार को विजिलेंस विभाग ने अपना टारगेट पूरा करने के मंसूबे से केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। इस कारण राज्य भर के डीसी दफ्तर के मुलाजिमों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह केस रद्द नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसके अलावा मुलाजिमों की ओर से अन्य मांगों को भी पंजाब सरकार द्वारा पूरा न करने का विरोध किया गया।

chat bot
आपका साथी