एसपी शुक्ला भारतीय ताइक्वांडो टीम के निर्णायक चयनित

काठमंडू में 13वीं साउथ एशियन गेम्स-2019 के लिए अंतरराष्ट्रीय रैफरी एसपी शुक्ला का ताइक्वांडों टीम के लिए बतौर निर्णायक चयन हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 12:35 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 12:35 AM (IST)
एसपी शुक्ला भारतीय ताइक्वांडो टीम के निर्णायक  चयनित
एसपी शुक्ला भारतीय ताइक्वांडो टीम के निर्णायक चयनित

जासं, बठिडा : काठमंडू में होने वाली 13वीं साउथ एशियन गेम्स-2019 के लिए बठिडा के अंतरराष्ट्रीय रैफरी एसपी शुक्ला का ताइक्वांडों टीम के लिए बतौर निर्णायक चयन हुआ है। औरंगाबाद में सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें शुक्ला का चयन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के 42 रैफरीज में से 13 का चयन किया है। महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद स्पो‌र्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कैंपस में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन नामदेव व मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, सिगापुर से मास्टर के मिलान, एसएम बाली ने रैफरियों को बुलाया था। वहां पर ही एसपी शुक्ला का सिलेक्शन किया। अब यह 13 रैफरीज की टीम भारतीय टीम की सिलेक्शन करेगी। 12वीं साउथ एशियन गेम्स मेघालय के शिलांग में आयोजित किए थे। इसमें एसपी शुक्ला ने ताइक्वांडों रैफरी के तौर पर सेवाएं दी थी।

chat bot
आपका साथी