जिले 674 स्कूलों में चलेगा स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्ट

अब सरकारी स्कूलों के बच्चे एलईडी पर पढ़ाई करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 08:54 PM (IST)
जिले 674 स्कूलों में चलेगा स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्ट
जिले 674 स्कूलों में चलेगा स्मार्ट एलईडी प्रोजेक्ट

जासं, बठिडा: अब सरकारी स्कूलों के बच्चे एलईडी पर पढ़ाई करेंगे। जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा देने के लिए सरकार द्वारा सभी स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए एलईडी देने का फैसला किया गया है। इसके तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ग्रांट जारी की जा चुकी है। वहीं इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिगला द्वारा मीटिग में देकर की गई।

शिक्षा मंत्री ने राज्य के सभी स्कूलों में इस प्रोजेक्ट को चलाने का फैसला किया है। वहीं जिले में 674 स्कूलों को करीब 74 लाख 15 हजार रुपये जारी किए गए हैं। जिसके तहत साधारण कमरों को स्मार्ट क्लास रूम बनाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में सरकारी प्राइमरी, मिडिल व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को शामिल किया गया है। इसके अलावा अधिकारियों को हिदायते जारी कर बताया गया है कि पाठ्यक्रम का विशेष तौर पर तैयार किया ई-कंटेंट आडीओ से विजुअल तकनीक के जरिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को दिखाकर अच्छी तरह दोहराई करवाने और कठिन पाठ्यक्रम को समझाने के लिए सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारियों को 11 हजार रुपये एक एलईडी के हिसाब से फंड दिए गए हैं। जिले में 398 प्राइमरी व 276 मिडिल और सीसे स्कूल

जिले में 398 प्राइमरी स्कूल हैं। वहीं 276 मिडिल व सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इसलिए जिले के करीब 674 स्कूलों में ग्रांट जारी की गई है। वहीं सभी स्कूलों को आदेश भी जारी किए गए हैं कि स्कूलों में अब ज्यादातर कंटेट एलईडी द्वारा करवाया जाएगा। फंड स्कूल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा प्रयोग किया जाएगा। सभी एलईडी उनके द्वारा एक जगह से खरीदी गई हैं। हालांकि कुछेक स्कूल में पहले भी एलईडी लगाई गई हैं, लेकिन उन्हें स्मार्ट स्कूल नहीं बनाया गया। अब स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। खेल-खेल में बच्चे सीखेंगे मैथ्स और साइंस

इसके साथ ही बच्चों को नए तरीके से पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। अब बच्चे खेल-खेल में मैथ्स व साइंस की कई गतिविधियां सीख पाएंगे। वहीं छोटे बच्चों को इसका काफी फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को अध्यापकों को भी पढ़ाई करवानी असान होगी। सभी स्कूलों के 11 हजार प्रति एलईडी के हिसाब से पैसे दिए गए हैं। इस ग्रांट से जल्दी ही सभी स्कूलों के लिए एलईडी खरीद ली जाएंगी। सभी स्कूल में यह प्रोजेक्ट चलाया जाएगा।

- इकबाल सिंह बुट्टर, उपजिला शिक्षा अधिकारी

chat bot
आपका साथी