पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य से लोग परेशान

माडल टाउन फेस वन स्थित पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य के चलते स्थानीय लोग काफी परेशान है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 11:01 PM (IST)
पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य से लोग परेशान
पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य से लोग परेशान

जासं,बठिडा

माडल टाउन फेस वन स्थित पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य के चलते स्थानीय लोग काफी परेशान है। पूर्व एक माह से पार्क की उखाड़े गए फुटपाथ व जगह-जगह पर किए गए गड्ढों के कारण लोग सुबह-शाम पार्क में सैर नहीं कर पा रहे हैं। बच्चे भी पार्क में खेल कूद नहीं पा रहे हैं। जिसके कारण स्थानीय लोग काफी परेशान है। काम को तेजी से करवाने में निगम अधिकारी रूचि नहीं दिखा रहे हैं। इससे यहां निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति हो रहा है। इस कारण के लोग परेशान हैं। वे इस समस्या का हल जल्दी चाहते हैं।

इलाका निवासी विजय बांसल,राकेश कुमार, नरकेवल सिंह, पुष्पा बांसल, रूबी ने बताया कि नगर निगम बठिडा की तरफ से पार्क में पीपपोप सिस्टम लगाया जा रहा है, ताकि पार्क में लगे घास व फूलों को आटोमैटिक पानी मिल सके। इस काम के लिए अंडरग्राउंड पानी की पाइपें डाली जा रही है, जिसके चलते पूरे पार्क को उखाड़ा दिया गया है, लेकिन काम की रफ्तार काफी धीमी गति से चल रहा है और अभी तक काम पूरा नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने नगर निगम से मांग कि जल्द से जल्द काम पूरा कर गड्ढे भरे जाएं, ताकि लोग दोबारा से पार्क में सैर आदि कर सके। उधर, निगम के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह का कहना है कि पार्क में काम चल रहा है। एक सप्ताह के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को कोई परेशानी नहीं आएगी।

chat bot
आपका साथी