पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य से लोग परेशान

माडल टाउन फेस वन स्थित पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य के चलते लोग काफी परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM (IST)
पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य से लोग परेशान
पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य से लोग परेशान

जागरण संवाददात,बठिडा : माडल टाउन फेस वन स्थित पार्क नंबर चार में धीमी गति से चल रहे विकास कार्य के चलते लोग काफी परेशान हैं। पूर्व एक माह से पार्क की उखाड़े गए फुटपाथ व जगह-जगह पर किए गए गढ्डों के कारण सुबह-शाम पार्क में घूम फिर नहीं पा रहे हैं, वहीं बुजुर्ग व महिलाएं सैर भी नहीं कर पा रही हैं। इसके अलावा बच्चे भी पार्क में खेल कूद नहीं पा रहे हैं।

इलाका निवासी विजय बांसल,राकेश कुमार, नरकेवल सिंह, पुष्पा बांसल, रूबी ने बताया कि नगर निगम की तरफ से पार्क में आधुनिक सिस्टम लगाया जा रहा है, ताकि पार्क में लगे घास व फूलों को आटोमैटिक पानी मिल सके। इस काम के लिए अंडरग्राउंड पानी की पाइपें डाली जा रही हैं, जिसके चलते पूरे पार्क को उखाड़ा दिया गया है, लेकिन काम की रफ्तार काफी धीमी गति से चल रही है और अभी तक काम पूरा नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पार्क में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं, वहीं लोग सैर आदि भी नहीं कर पा रहे है। उन्होंने नगर निगम से मांग कि जल्द से जल्द काम पूरा कर गड्ढे भरे जाएं, ताकि लोग दोबारा से पार्क में सैर आदि कर सके। उधर, निगम के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह का कहना है कि पार्क में काम चल रहा है। एक सप्ताह के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को कोई परेशानी नहीं आएगी। पार्क के गढ्ड़ों से दिक्कत आती है।

-----

chat bot
आपका साथी