नशीली गोलियां, भुक्की व लाहन समेत छह गिरफ्तार

जिला पुलिस ने बीते शुक्रवार विभिन्न जगहों से छह नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे नशीली गोलियां भुक्की व लाहन बरामद की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:21 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:21 PM (IST)
नशीली गोलियां, भुक्की व लाहन समेत छह गिरफ्तार
नशीली गोलियां, भुक्की व लाहन समेत छह गिरफ्तार

जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने बीते शुक्रवार विभिन्न जगहों से छह नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे नशीली गोलियां, भुक्की व लाहन बरामद की। आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर बठिडा के एएसआइ राजपाल सिंह के अनुसार बीती शुक्रवार को पुलिस टीम ने गांव दियोण के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल सवार जीवन सिंह निवासी खेता सिंह बस्ती बठिडा को रोककर उसके सामान की तलाशी ली, तो उससे 900 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। इसी तरह थाना नथाना के एएसआइ कृष्ण कुमार ने सूचना के आधार पर गांव चक फतेह सिंह वाला निवासी परविदर सिंह को 490 प्रतिबंधित गोलियों समेत गांव से ही गिरफ्तार किया। वहीं थाना संगत के एएसआइ दर्शन सिंह ने गांव पथराला के पास की नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल लेकर घूम रहे आरोपित कृष्ण लाल निवासी गांव फूल के सामान की तलाशी ली, तो उससे 20 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। थाना सदर बठिडा के हवलदार बिक्कर सिंह ने सूचना के आधार पर गांव बीड़ तलाब बस्ती में छापेमारी कर गिदर सिंह को 30 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया।

इसी तरह तलवंडी साबो पुलिस के एएसआइ गुरदास सिंह ने बताया कि चरणजीत सिंह निवासी गांव भांगीबादर से 200 लीटर लाहन बरामद की। इसके अलावा स्पेशल स्टाफ के एएसआइ गुरतेज सिंह ने आरोपित बलौर सिंह वासी भांगीबादर से 3000 प्रतिबंधित गोलियों समेत गांव भांगीबादर के पास से गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी