नशा तस्करी में छह आरोपित गिरफ्तार

नशीली गोलियों व अवैध शराब की तस्करी में जिला पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:46 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:46 PM (IST)
नशा तस्करी में छह आरोपित गिरफ्तार
नशा तस्करी में छह आरोपित गिरफ्तार

जासं,बठिडा: नशीली गोलियों व अवैध शराब की तस्करी में जिला पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना कोतवाली पुलिस के एसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि राजविदर सिंह और अंग्रेज सिंह निवासी चुघे खुर्द को गश्त के दौरान खालसा स्कूल ग्राउंड नजदीक जरनैल सिंह चौक बठिडा के पास से गिरफ्तार कर 2500 नशीली गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इसी तरह थाना सदर रामपुरा के एएसआइ बलजीतपाल ने भी गश्त के दौरान गुरप्रीत सिंह वासी कराड़वाला को 80 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। इसी तरह थाना रामा के हवलदार रणधीर सिंह ने आरोपित जसवंत सिंह वासी सेखु को 11 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया, जिसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके अलावा थाना नथाना के एएसआइ गुरदेव सिंह ने आरोपित वरूण सोनी व प्रिस वासी अबोहर जिला फाजिल्का को 16 बोतल चंडीगढ़ की शराब तस्करी करते हुए गांव लहरा बेगा के पास गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। प्रताप नगर में नशे के कारण बेहोश मिला दंपती सोमवार सुबह प्रताप नगर में एक दंपती नशे के कारण बेहोशी की हालत में मिला। सहारा जनसेवा के सदस्यों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी ने चिट्टे व अन्य नशे का सेवन किया था। दंपती कोटकपूरा का रहने वाला है, जबकि महिला के मायके बठिंडा में हैं।

महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस कारण वह बठिडा अपने मायके आकर रह रही थी। वह भी नशा करने की आदि है। रविवार को उसका पति उसे वापस लेने के लिए आया था, लेकिन उसने चिट्टे का नशा कर रखा था। उसके पति ने उसे भी कोई नशा खिला दिया था, जिस कारण उनकी हालत बिगड़ गई। उसने बताया कि प्रताप नगर में एक महिला सरेआम घर पर नशा बेचती है। उसके पति ने उक्त महिला से ही नशा खरीदा होगा।

उधर, थाना केनाल कालोनी के एसएचओ गणेश्वर कुमार ने बताया कि उन्होंने महिला के बताए पते पर छापामारी की, लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी