फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बोले अपशब्द, सिख संगठनों ने लगाया धरना

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के खिलाफ अपशब्द बोलने व केशों की बेअदबी करने से भड़के सिख संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को थाना कोतवाली के समक्ष रोष धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 10:09 PM (IST)
फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बोले अपशब्द, सिख संगठनों ने लगाया धरना
फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ बोले अपशब्द, सिख संगठनों ने लगाया धरना

जासं,बठिडा: जीटी रोड पर स्थित एक ढाबा संचालक की ओर से फेसबुक पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के खिलाफ अपशब्द बोलने व केशों की बेअदबी करने से भड़के सिख संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को थाना कोतवाली के समक्ष रोष धरना दिया। ढाबा संचालक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपों में केस दर्ज करने और उसे गिरफ्तार करने की मांग की।

इस मौके पर गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा के अध्यक्ष रमनदीप सिंह रमीता ने बताया कि उक्त ढाबा संचालक ने मुख्यमंत्री को अपशब्द बोलने के साथ-साथ सिख धर्म में विशेष स्थान रखने वाले केशों की भी बेअदबी की है, जिससे संगत में रोष है। कैप्टन अमरिदर सिंह पहले एक सिख हैं व बाद में मुख्यमंत्री। ऐसे में उनके खिलाफ व उनके केशों के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उसके खिलाफ धारा 295ए के तहत केस दर्ज किया जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी, जिसके बाद धरना हटाया गया। व्यापारियों के खिलाफ भी अपशब्द बोल चुका है ढाबा संचालक

उक्त ढाबा पहले भी संचालकों के व्यवहार को लेकर विवादों में रहा है। ढाबा संचालक ने कुछ दिन पहले फेसबुक पर व्यापारियों के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया था, जिससे व्यापारी भड़क गए थे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजिदर राजू ने कहा कि इस प्रकार व्यापारियों के खिलाफ टिप्पणियां करना निंदनीय है। वहीं इस संबंध में ढाबा एसोसिएशन के अध्यक्ष नरिदर सोनी ने कहा कि उक्त व्यक्ति द्वारा प्रयोग किए गए शब्दों से हर नागरिक के दिल को ठेस पहुंची है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी