शहर में गूंजे भगवान वाल्मीकि जी के जयघोष

वाल्मीकि समुदाय की तरफ से महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 03:48 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 03:48 AM (IST)
शहर में गूंजे भगवान वाल्मीकि जी के जयघोष
शहर में गूंजे भगवान वाल्मीकि जी के जयघोष

संस, बठिडा: वाल्मीकि समुदाय की तरफ से महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा संतपुरा रोड जनता नगर सूरजगिरी मंदिर से आरंभ हुई, जो वाल्मीकि चौक मंदिर, गोल डिग्गी, फायर ब्रिगेड, धोबी बाजार, सदभावना चौक, सदर बाजार, सिरकी बाजार, पुराना थाना, शहीद जरनैल सिंह चौक से दाना मंडी रोड, रामबाग रोड, कपास मंडी से वाल्मीकि कम्यूनिटी हाल में समाप्त हुई। इस दौरान भगवान वाल्मीकि के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।

इस शोभा यात्रा के दौरान भगवान वाल्मीकि जी के साथ-साथ लवकुश व राधा कृष्ण की झाकियां भी निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव समिति की तरफ से करवाए गए कार्यक्रम में कांग्रेस लीडर भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर में सात करोड़ की लागत से महर्षि वाल्मीकि डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। वहीं तीन करोड़ की लागत से दाना मंडी में वाल्मीकि भवन का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कांग्रेस नेता जयजीत सिंह जौहल, जिला प्रधान अरुण वधावन, चेयरमैन केके अग्रवाल, नगर निगम मेयर रमन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर अशोक प्रधान भी शामिल थे। शहर में आज धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान वाल्मीकि जयंती बुधवार को शहर में भगवान वाल्मीकि जयंती पर विभिन्न स्थानों पर समागम का आयोजन किया जाएगा। भगवान वाल्मीकि पावन प्रकट दिवस पर भगवान वाल्मीकि प्रगट उत्सव कमेटी की ओर से प्रताप नगर गली नंबर 4डी में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर तथा धर्मशाला में विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा। वहीं संजय नगर में स्थित वाल्मीकि मंदिर में भी भगवान वाल्मीकि लंगर का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी