गोनियाना में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

संयुक्त रूप से शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन महर्षि योग आश्रम में बड़ी श्रद्धा से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 03:53 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 10:12 PM (IST)
गोनियाना में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया
गोनियाना में शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाया

संवाद सूत्र, गोनियाना मंडी : भाजपा मंडल गोनियाना व महिला मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन महर्षि योग आश्रम में बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर लाजपत गोयल ने कहा कि भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर,1907 को एक देशभक्त सिख परिवार में हुआ था। 13 अप्रैल,1919 को अमृतसर में हुए जालियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह के मन पर गहरा प्रभाव डाला। उन्होंने देश की आजादी के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ अंग्रेज सरकार का मुकाबला किया। लाहौर षड़यंत्र मामले में अंग्रेज सरकार ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च, 1931 को फांसी पर चढ़ा दिया था। उनकी शहादत को सदैव याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर स्वामी संत राम जी, लाजपत गोयल पूर्व स्टेट मेंबर, दलजीत खुरमी पूर्व जिला महासचिव, गोपाल शर्मा मंडल महासचिव, गुरभेज सिंह युवा मोर्चा प्रधान, दीप मोहन, राकेश कुमार (कालू), गौरव कुमार व बूटा शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष विमलजीत नंदा, हरविदर कौर (रीतू) महासचिव, राजी कौर सचिव, रिपी किरण व ज्ञान कौर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी