भाजपा नेता सहित अनेक लोग कांग्रेस में शामिल

शहर में भाजपा को रविवार को उस समय गहरा झटका लगा जब वार्ड नंबर 41 के निकाय चुनाव चुनाव के प्रत्याशी रहे व बीजेपी ओबीसी सेल के महासचिव बलवंत राय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 06:38 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 06:38 PM (IST)
भाजपा नेता सहित अनेक लोग कांग्रेस में शामिल
भाजपा नेता सहित अनेक लोग कांग्रेस में शामिल

जागरण संवाददाता, बठिडा : शहर में भाजपा को रविवार को उस समय गहरा झटका लगा, जब वार्ड नंबर 41 के निकाय चुनाव चुनाव के प्रत्याशी रहे व बीजेपी ओबीसी सेल के महासचिव बलवंत राय ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल तथा जयजीत सिंह जौहल ने भाजपा नेता को कांग्रेस में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद मनप्रीत बादल ने नई बस्ती में अकाली दल तथा भाजपा को अलविदा कहने वाले संजीव गर्ग, उमेश गर्ग, शिल्प बंसल, हरप्रीत जोरा, योगेश बंसल, अनीश गर्ग, रतनलाल, राजेश गर्ग जयदीप तनेजा, राकेश जिदल, विपन गोयल, विक्रम जोरा, रवी मित्तल, कुशल सिंह जोरा आदि को कांग्रेस में शामिल किया। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने फ्रूट मार्केट में नौजवान नेता सनी सिंह खालसा और प्रिस बाउंसर सहित 500 नौजवानों को भी कांग्रेस में शामिल किया।

chat bot
आपका साथी