केंद्रीय जेल बठिंडा में सात मोबाइल बरामद

केंद्रीय जेल बठिडा से एक बार फिर से सात मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 10:42 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 10:42 PM (IST)
केंद्रीय जेल बठिंडा में सात मोबाइल बरामद
केंद्रीय जेल बठिंडा में सात मोबाइल बरामद

जासं,बठिडा: केंद्रीय जेल बठिडा से एक बार फिर से सात मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। थाना कैंट पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर सभी आरोपितों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को शिकायत देकर मलकीत सिंह सुपरिटेंडेंट केंद्रीय जेल बठिडा ने बताया कि जेल सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न तारीख पर जेल परिसर में चलाए गए चेकिग अभियान के दौरान आरोपित संगरूर निवासी फतेह सिंह, मानसा निवासी अमनदीप सिंह, बठिडा के गांव चक राम सिंह वाला निवासी गुरविदर सिंह, गांव साहोके निवासी अर्शदीप सिंह, लुधियाना निवासी अजय कुमार, हरीपुर निवासी हरीश भाटी व तपा मंडी निवासी तरसेम लाल से मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक से मारपीट कर चांदी की चेन छीनी, 22 लोगों पर केस पुराने झगड़े में कुछ युवकों ने एक युवक को बीच रास्ते में घेरकर हथियार के बल पर उसे पीटा और उसकी चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए। थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर कुल 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को गांव नरुआणा निवासी लाल सिंह ने बताया कि बीती 10 सितंबर को गांव तरखानवाला निवास शम्मी, रामा मंडी निवासी काला तरखान, रामा निवासी मंजीत सिंह, नरूआणा निवासी बलजिदर सिंह व गुरदास सिंह ने 17 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसे बादल रोड पर घेर लिया और उसके साथ हथियार के बल पर पहले मारपीट की और उसे घायल कर दिया। फिर उसकी चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए। आरोपितों ने रंजिशन उस पर हमला किया था। नशे की 600 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार थाना नंदगढ़ पुलिस ने गांव बंबीहा से एक व्यक्ति को नशे की 600 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान गांव बंबीहा निवासी गुरमेल सिंह के रूप में हुई है।

थाना नंदगढ़ के एएसआइ गमदूर सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरमेल सिंह नशा तस्करी का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बंबीहा से आरोपित को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी