धान की रोपाई शुरू, आठ घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई के दावे खोखले

वीरवार से प्रदेश भर में धान की हाथों से रोपाई का कार्य शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 10:11 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 10:11 PM (IST)
धान की रोपाई शुरू, आठ घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई के दावे खोखले
धान की रोपाई शुरू, आठ घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई के दावे खोखले

जागरण संवाददाता, बठिडा: वीरवार से प्रदेश भर में धान की हाथों से रोपाई का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से किसानों को आठ घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने के दावे पहले दिन ही खोखले साबित हुए। पावरकाम अपने वादे के अनुसार किसानों को आठ घंटे निर्विघ्न सप्लाई देने में असफल साबित हुआ है।

बेशक पावरकाम ने अपने शेड्यूल के अनुसार खेती मोटरों के लिए बिजली सप्लाई छोड़ी, लेकिन बीच में कट भी लगते रहे। ऐसे में रोपाई के पहले ही दिन किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने मजदूरों का प्रबंध तो कर लिया, लेकिन कई जगह छह घंटे ही सप्लाई छोड़ी गई। कई क्षेत्रों में किसानों को बिजली सप्लाई न मिलने पर उन्हें डीजल से भी काम चलाना पड़ा। गांव पुतली के किसान इकबालजीत सिंह ने बताया कि पावरकाम के शेड्यूल के अनुसार वीरवार सुबह छह से दो बजे तक सप्लाई दी जानी थी। सही समय पर सप्लाई चालू तो कर दी गई, लेकिन 10 मिनट बाद ही कट लगा दिया गया। एक घंटे बाद फिर सप्लाई चालू हुए और 12 बजे फिर से कट लगा दिया गया। इसी तरह नथाना ग्रिड से सिर्फ पांच घंटे बिजली सप्लाई दी गई। रामपुरा फूल क्षेत्र के अंदर बुर्ज फीडर से सिर्फ दो घंटे सप्लाई दी गई। चाउके ग्रेड से भी पूरी सप्लाई नहीं दी गई। इसी क्षेत्र में जियोंद फीडर से भी कट लगा-लगाकर सप्लाई दी गई। ढपाली फीडर से भी बार-बार कट लगते रहे।

उधर पावरकाम के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर बलजीत सिंह ने कहा के शेड्यूल के अनुसार निर्विघ्न सप्लाई दी गई है, लेकिन तलवंडी साबो और मौड़ क्षेत्र में बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए प्रभावित हुई। इसका भी कारण वहां पर एक बिजली कर्मचारी की मौत हो जाना रहा।

chat bot
आपका साथी